वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: अरुणाचल के 126 सीमावर्ती गांवों को 1,022 किमी सड़कें, 2,205 करोड़ मंजूर
अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत 126 सीमावर्ती गांवों को जोड़ने के लिए 1,022 किमी सड़कों को मंजूरी दी है। 2,205 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से दूरदराज के सीमांत समुदायों तक पहुंच बेहतर होगी।









